राजीव गांधी को याद किया
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार सुबह मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके द्वारा देश में कंप्यूटर क्रांति पंचायती राज 1
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती जिला कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अलग-अलग मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके द्वारा देश में कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार व संचार क्रांति लाने पर विचार व्यक्त किए।
जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने की। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने किया। पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल ने कहा पंचायतों और नगर पालिकाओं को संवैधानिक दर्जा दिया पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की, जिसका नतीजा है कि आज भारत आइटी सुपर पावर है। प्रदेश महासचिव सतीश त्यागी, नसीम खान, पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, पूजा चड्ढा, नसीम खान, प्रेम प्रकाश चीनी, लोकेश चौधरी मौजूद रहे।
वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय कंपनी बाग गाजियाबाद में पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार व संचार क्रांति को लेकर उन पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बिजेंद्र यादव व जाकिर अली सैफी एआईसीसी, अनीस खान, वीके अग्निहोत्री, आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र गौड़, सुरेंद्र शर्मा, अर्चना दास, ब्रजमोहन, रामबाबू, हबीब सिद्दीकी, पंडित देवेंद्र शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, कासिम प्रधान, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।