Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी एवं कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। लोगों के बीच जाकर उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती व्यवस्था पर जनजागरण किया। बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने आमजन एवं छात्रों को पंपलेट वितरित करते हुए सरकार को जुमलेबाज बताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 08:14 PM (IST)
कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेसियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी एवं कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। लोगों के बीच जाकर उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती व्यवस्था पर जनजागरण किया।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने आमजन एवं छात्रों को पंपलेट वितरित करते हुए सरकार को जुमलेबाज बताया। उन्होंने लोगों को बताया कि भारत वित्तीय आपातकाल की स्थिति में है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में सर्वाधिक अत्याचार बेटियों पर हुए हैं। बेरोजगारी बढ़ रही हैं और नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं, बिजली व रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से जुमलेबाज सरकार को पहचानने की अपील की। जिला व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस पूर्व विधानमंडल दल नेता नसीब पठान, हरेंद्र कसाना, नसीम खान के अलावा शहर कांग्रेस से नरेंद्र भारद्वाज, बिजेन्द्र यादव, डॉली शर्मा, विजय चौधरी, अकबर चौधरी, राहुल शर्मा, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.