गले मिलकर दी होली की बधाई
श्री चित्रगुप्त परिवार(कायस्थ) सभा की ओर से प्रताप विहार में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुंदरदीप ग्रुप आफ एजुकेशन की डायरेक्टर अंजू सक्सेना तथा अखिल भारतीय कायस्थ सभा के उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव रहे।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : श्री चित्रगुप्त परिवार (कायस्थ) सभा की ओर से प्रताप विहार में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुंदरदीप ग्रुप आफ एजुकेशन की डायरेक्टर अंजू सक्सेना तथा अखिल भारतीय कायस्थ सभा के उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव रहे।
कार्यक्रम में सदस्यों ने गुलाल लगा व गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में आए लोगों ने होली पर कविताएं प्रस्तुत की। जिसे सुन लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रेस सचिव नरेश भटनागर ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। होली हमें सामाजिक रूप से एकता का पाठ सिखाता है। आपसी बैरभाव होलिका में स्वाहा कर नई शुरुआत करने की प्रेरणा देता है। यहां प्रमुख रूप से विजय सक्सेना, सुबोध सक्सेना, एनके श्रीवास्तव, दीपक सक्सेना, सुरेश भटनागर, प्रवीण भटनागर, दीपिका सक्सेना, प्रतीक सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।