आरटीआइ के इस्तेमाल की जानकारी दी
जागरण संवाददाता, लोनी : इलायचीपुर गांव में शनिवार को सूचना के अधिकार कानून के इस्तेमाल क
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 08:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लोनी :
इलायचीपुर गांव में शनिवार को सूचना के अधिकार कानून के इस्तेमाल को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सूचना के अधिकार अधिनियम के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।
वरिष्ठ सलाहकार विद्याधर पांडेय और सामाजिक कार्यकर्ता लोकेंद्र आर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आरटीआइ जनसामान्य के लिए एक हथियार है, जिसके प्रयोग से आम आदमी भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर सकता है। इस कार्यशाला में कई सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सौरभ शुक्ला, नवीन, अजीत बंसल, प्रवीन शाक्य, विनय भंडारी, दीपक आर्य, शकील सैफी, सतेन्द्र कुमार, ईश्वर बंसल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें