भगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवा
भगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवाभगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवाभगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवाभगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवाभगवा रंग में रंगी कुंभ शटल सेवा
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : प्रयाग में होने वाले कुंभ मेले के लिए रोडवेज की बसें तैयार हो चुकी हैं। इन बसों को भगवा रंग से सजाया गया है। साथ ही इसमें 15 जनवरी से लेकर चार मार्च तक होने वाले कुंभ का विवरण भी है। इन बसों को कुंभ शटल नाम दिया गया है। अलग-अलग जनपदों से कुंभ मेले के लिए परिवहन निगम द्वारा लगभग 1000 से अधिक बसों को मुहैया कराया गया है। इसमें 120 बसें गाजियाबाद रीजन से भेजी जा रही हैं। बसों को रंग रोगन के बाद भगवा रंग दे दिया गया है। इन बसों में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से संदेश लिखा गया है यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार ¨सह ने बताया है कि 15 जनवरी से 4 मार्च तक गाजियाबाद रीजन की 120 बसों को प्रयाग कुंभ मेले में रखा जाएगा। इन बसों को फिट और आधुनिक बनाया गया है। इसमेंआरामदायक कुर्सी, लाइटें सभी उपकरण दुरुस्त करने के साथ ही साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया गया है। कुंभ शटल बस सेवा के दौरान यात्रियों को भक्तिरस से भी ओतप्रोत किया जाएगा। जिसके लिए इसमें धार्मिक भजन कीर्तन बजाए जाएंगे। रोडवेज यात्रियों को मुफ्त में रोडवेज की ओर से पानी भी वितरित किया जाएगा।