'24000 स्टार्टअप और नौकरियों की बहार', अखिलेश पर बरसे CM योगी; 'जय श्री राम' के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे, जहां उनके मंच पर आते ही 'जय श्री राम' के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। उन्होंने सरकार की उपब्लियां गिनाईं।
-1792146402086_m.webp)
गाजियाबाद में बरसे योगी आदित्यनाथ। सोशल मीडिया
HighLights
सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे, 'जय श्री राम' के नारे लगे।
एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
अयोध्या, नमो भारत, नोएडा एयरपोर्ट जैसे विकास गिनाए।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल 'जय श्री राम' के नारों से गूंज गया। इस दौरान सियावर राम चन्द्र, हनुमान जी, शाकुम्भरी मैया और भारत माता की जय के जयकारे भी लगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि मैं आज एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में आया हूं।
मेरठ, सहारनपुर खंड क्षेत्र में एमएलसी शिक्षक और स्नातक की दो सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को गाजियाबाद के सुंदरदीप कॉलेज में आयोजित शिक्षक-स्नातक मतदाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधान परिषद (MLC) चुनावों में पूरी सक्रियता से भाग लें और सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करें।
उन्होंने गाजियाबाद से आजमगढ़ तक कि विकास परियोजनों को गिनाकर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। इसके लिए मेट्रो, एयरपोर्ट का संचालन, तीर्थ स्थलों का सुंदरीकरण कराने एक्सप्रेस-वे और यूनिवर्सिटी अलग-अलग शहरों में बनाने का जिक्र किया।
युवाओं पर ज्यादा फोकस
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए बड़े पैमाने पर टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अब तक लाखों युवाओं को इसका लाभ मिल चुका है और लक्ष्य करोड़ों युवाओं तक पहुंचना है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का बेहतर माहौल राज्य की पहचान बन चुका है।
सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला
सीएम योगी ने विपक्षी दलों (समाजवादी पार्टी और कांग्रेस) पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों की उपेक्षा की गई। विपक्ष पर विकास कार्यों में रोड़े अटकाने और परिवारवाद व तुष्टीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में विकास और विरासत दोनों का भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आयोध्या में श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाया गया है। सहारनपुर में शांकभरी देवी मंदिर के पास नए कॉरिडोर का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा आज पूरे यूपी में 24 हजार से ज्यादा स्टार्टअप हैं।
सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने सपा की तुलना गिरगिट और मगरमच्छ से की। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्यों के चुनाव में सपा ने गिरगिट की तरह रंग बदला और अपना टिकट मुंबई के धन्ना सेठ के पास गिरवी रख दिया।
सपा को शिक्षा विरोधी बताते हुए कहा कि जैसे कोई मगरमच्छ नदी किनारे आकर वहां खड़े व्यक्ति से नदी पार कराने के लिए कहे तो उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए, उसी तरह सपा पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सपा नदी पार कराने वाली नहीं बल्कि नदी में डुबाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के नतीजे राज्यसभा चुनाव के नतीजों से भी बेहतर आएंगे।
अब डबल इंजन की सरकार
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की सरकार में कांवड़, रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे कार्यक्रम नहीं हो होते थे। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है तो सभी कार्यक्रम धूमधाम से किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली से मेरठ की दूरी को कम कर दिया है। उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अब जेवर को नई पहचान मिल गई है।
गंगा एक्सप्रेसवे का भी जिक्र
उन्होंने कहा कि कभी किसी ने सोचा था कि सिर्फ ढाई घंटे में मेरठ से इलाहाबाद का सफर हो जाएगा? लेकिन हमारी सरकार ने ये कर दिखाया है। अब गंगा एक्सप्रेसवे से आप सिर्फ छह घंटे में मेरठ से इलाहाबाद पहुंच जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अपराधियों की यूपी के अंदर कोई जगह नहीं है।
