विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना: गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के हर गांव तक पहुंचेगी बस सेवा

Published: Fri, 13 Mar 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के गांवों को शहरों से जोड़ा जाएगा। निजी बस ...और पढ़ें

गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के हर गांव में अंतिम छोर तक बस सेवा पहुंचेगी। जागरण

गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के हर गांव में अंतिम छोर तक बस सेवा पहुंचेगी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राहुल कुमार, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। तमाम गांव ऐसे हैं, जहां से शहर तक जाने के लिए लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में वह शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जरूरी सेवाओं से वंचित रह जाते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में गांव के लोगों को शहर तक जाने के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को विशेष सचिव केपी सिंह ने गाजियाबाद समेत अन्य जिलों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आगे की योजना बनाने के लिए कहा।

सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा नहीं

वर्ष-2023 में गाजियाबाद रीजन के गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर के 1359 गांवों का सर्वे किया गया था। इसका उद्देश्य इन गांवों को रोडवेज बस सेवा के माध्यम से शहरों से जोड़ा था। इनमें से तमाम गांव ऐसे पाए गए थे, जिनमें सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। बसें नहीं मिलने से परिवहन निगम हर गांव तक बसों का संचालन नहीं कर पाया। अब इन गावों में केवल परिवहन निगम की ही नहीं, बल्कि अनुबंधित बसों का संचालन भी किया जाएगा। इससे हर गांव को ब्लॉक, तहसील व मुख्यालय स्तर पर जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, लोनी-शाहदरा रूट पर एसी ई-बस सेवा फिर से शुरू

परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए तेजी से कार्य किया जाएगा, जिससे हर गांव तक बस पहुंच सके। योजना के तहत निजी बस संचालकों को अनुबंध पर बसें चलाने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें परमिट व टैक्स में छूट दी जाएगी। 28 सीट क्षमता वाली छोटी बस चलाई जाएंगी। एनसीआर में केवल सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे।

जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

निजी बस संचालकों के जो भी आवेदन आएंगे उनकी जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। इस समिति में मुख्य विकास अधिकारी, एआरटीओ व परिवहन निगम के अधिकारी रहेंगे। कमेटी को 45 दिन के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सुबह में 10 बजे मुख्यालय पहुंच जाएगी बस

हर बस सुबह में 10 बसें तक गांव से मुख्यालय पहुंच जाएगी। इसके अलावा शाम को चार से आठ बजे तक वापस गांव आ जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या व फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

रीजन की जिलेवार ग्राम पंचायत

जिला अनुसार कुल ग्राम पंचायत (उत्तर प्रदेश)
जिला कुल ग्राम पंचायत
हापुड़ 272
बुलंदशहर 946
गाजियाबाद 141

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत तीनों जिले के हर गांव तक बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। निजी बस संचालक 13 से 28 मार्च तक क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। - बिजय चौधरी, सेवा प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम