तुलसी निकेतन में चला स्वच्छता अभियान
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता सेवा अभियान के तहत वार्ड 20 भोपुरा के तुलसी निकेतन में सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
जासं, साहिबाबाद : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता सेवा अभियान के तहत वार्ड 20 भोपुरा के तुलसी निकेतन में सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
मंडल अध्यक्ष व पार्षद विनोद कसाना के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में तुलसी निकेतन की गलियों में झाड़ू लगाई गई। निकाले गए कूड़े को कूड़ाघर भेजा गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए साफ-सफाई रखने की अपील की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, स्वच्छता विभाग के महानगर संयोजक विजय रावत, रुप रावल, नरेश कटारिया, संजय प्रधान, नरेश कटारिया आदि मौजूद रहे।