कट आउट..मानसून से पहले कॉलोनियों में चलाया जाएगा वृहद् सफाई अभियान- निहारिका चौहान
संवाद सहयोगी मुरादनगर नगरपालिका क्षेत्र की बस्तियों में गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर प
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
नगरपालिका क्षेत्र की बस्तियों में गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाएगी। बारिश के मौसम में कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों व कॉलोनियों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों मे स्थानीय लोग गंदगी को लेकर शिकायत करते आ रहे हैं। अब जबकि मानूसन को आने में कुछ ही दिन रह गए हैं तो बारिश के मौसम में गंदगी की समस्या और विकट हो सकती है। इसलिए कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिन कॉलोनियो के पास से गंदे नाले गुजरते हैं ऐसे नालों की भी सफाई की जाएगी। कई स्थानों पर तो नालों की सफाई का काम शुरू भी हो चुका है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों व भीड़ लगने वाले बाजारों को सैनिटाइज कराया जाएगा। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जानकारी देने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम कॉलोनियों में घर- घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। पालिका के स्टॉफ व परिसर में आने वाले लोगों को सैनिटाइज करने के लिए एक सेंसर युक्त सैनिटाइजिग मशीन लगाई गई है। इसके अलावा नगर पालिका यह सुनिश्चित करेगी कि बारिश के मौसम में गंदगी की समस्या गंभीर रूप धारण न करे।