आंधी के साथ आई बारिश, किया शटडाउन
जागरण संवाददाता गाजियाबाद बृहस्पतिवार दोपहर आंधी के साथ आई बारिश में विद्युत निगम को श
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : बृहस्पतिवार दोपहर आंधी के साथ आई बारिश में विद्युत निगम को शटडाउन लेना पड़ा। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मौसम अचानक बदला और कुछ ही देर में हवा आंधी में बदल गई। आंधी के साथ ही शहर की बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम ने किसी भी फाल्ट से बचने के लिए शटडाउन ले लिया। करीब आधा घंटे से अधिक बिजली बंद रही। दोपहर में गई बिजली के दौरान उमस के चलते लोग घरों से बालकनी पर आ गए। हालांकि, बारिश रुकने के साथ ही करीब आधा घंटा बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई।
--------
आंधी में किसी भी फाल्ट व बड़े हादसे से बचने के लिए शटडाउन लिया जाता है। आंधी-बारिश में किसी भी फाल्ट होने पर विद्युत निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर रही है।
- आरके राणा, मुख्य अभियंता