नहाय खाय से छठ महापर्व शुरू
नहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आजनहाय खाय से छठ महापर्व शुरू, खरना आज
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : छठ महापर्व रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतधारियों ने सुबह स्नान कर पूजन की शुरुआत की। रसोई में सात्विक भोजन के रूप में लौकी, कद्दू, चने की दाल व चावल पकाया गया।
---
अलग बर्तन और बिस्तर का करें इस्तेमाल :
पूरे दिन अलग बिस्तर, अलग बर्तन के साथ अलग चूल्हे पर प्रसाद बनाया गया। सोमवार को पूरा दिन व्रतधारी निर्जला रहेंगे शाम को गन्ने के रस की खीर तैयार की जाएगी। गेहूं की रोटी को बिना तवे की आग में बनाया जाएगा और उसे व्रतधारी ग्रहण करते हैं। इंदिरापुरम में रहने वाली सविता ने बताया है कि यह व्रत हमें शुद्धता व स्वास्थ्य के साथ शक्ति प्रदान करता है। परिवार कल्याण के लिए व्रत रखने वाली महिला रजनी ने बताया है कि छठ के पीछे परिवार का कल्याण सर्वोपरि होता है।
----
बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत :
बेटे की लंबी आयु, पढ़ाई में तेज हो, परिवार में सुख शांति आए छठी मैया की कृपा हो इसके लिए व्रत रखा जाता है। खरना में गन्ने के रस की खीर बनाई जाएगी। सांस्कृतिक समिति नीति खंड-तीन, पूर्वा सांस्कृतिक मंच शिप्रा सनसिटी, शिप्रा रिवेरा छठ पूजा समिति और पूरबिया जन कल्याण समिति खोड़ा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।