चेयरमैन ने किया कांवड़ रूट का निरीक्षण
नगर पालिका चेयरमैन ने शुक्रवार को लोनी बार्डर से बंद फाटक तक कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। कालोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। कांवड़ रूट का निरीक्षण करने को नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और सभासद सत्ते पंडित के साथ सुबह दस बजे लोनी बार्डर थाने पहुंची।
संवाद सहयोगी, लोनी : नगर पालिका चेयरमैन ने शुक्रवार को लोनी बार्डर से बंद फाटक तक कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। कालोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। कांवड़ रूट का निरीक्षण करने को नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और सभासद सत्ते पंडित के साथ सुबह दस बजे लोनी बार्डर थाने पहुंची। उन्होंने लोनी बार्डर से बंद फाटक तक कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें रोड की समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर चेयरमैन ने कहा कि कालोनी के आवागमन का मुख्य मार्ग जल बोर्ड के अधीन है। सावन मास के दौरान कावंड़ मेला शुरू होने जा रहा है। नगर पालिका द्वारा इस मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद अमित तोमर, मांगेराम मावी, सतेंद्र शर्मा, राधेलाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।