साहिबाबाद थाना के सामने महिला से चेन लूटी
बेखौफ लुटेरों ने शुक्रवार दोपहर साहिबाबाद थाना के सामने सरेराह ऑटो का इंतजार कर रही महिला की चेन लूट ली। गोद में बच्चा होने के कारण महिला उनका पीछा नहीं कर सकी। महिला ने थाना में लिखित शिकायत दी है। शाहदरा दिल्ली निवासी नेहा गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरीं। कॉलोनी में जाने के लिए वह साहिबाबाद थाना के सामने आ गईं। वह सड़क के किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार करने लगीं।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : बेखौफ लुटेरों ने शुक्रवार दोपहर साहिबाबाद थाना के सामने सरेराह ऑटो का इंतजार कर रही महिला की चेन लूट ली। गोद में बच्चा होने के कारण महिला उनका पीछा नहीं कर सकी। महिला ने थाना में लिखित शिकायत दी है।
शाहदरा दिल्ली निवासी नेहा गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरी। कॉलोनी में जाने के लिए वह साहिबाबाद थाना के सामने आ गईं। वह सड़क के किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार करने लगी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन (10 ग्राम वजन) लूट ली। गोद में बच्चा होने के कारण वह लुटेरों के पीछे नहीं भागी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-------
बेखौफ थे लुटेरे : नेहा गुप्ता से साहिबाबाद थाना के सामने हुई लूट से इस बात की पुष्टि हो रही है कि लुटेरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इससे लोगों में भय पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने लूट हो रही है तो सुनसान जगहों व गलियों में सुरक्षा के बारे में सोचना तक बेइमानी होगी।
--------
सरेराह लूट कर फरार हो गए लुटेरे : साहिबाबाद थाना जीटी रोड के किनारे स्थित है। सामने श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन है। बगल से लाजपत नगर को जाने वाली गली है। इस कारण यहां 24 घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। दिन में खासी भीड़ होती है। जाम तक की स्थिति बनती है। त्योहारी सीजन में उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस को और अधिक सतर्क व गतिशील रहने का निर्देश भी मिला है। थाना के सामने लूट होने से लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व सजगता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।