24 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा
महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव समिति की ओर से 24 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से होकर गुजरेगी। ये जानकारी समिति के जिला संयोजक राजेंद्र कुमार वैध ने दी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति की ओर से 24 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से होकर गुजरेगी। ये जानकारी समिति के जिला संयोजक राजेंद्र कुमार वैध ने दी।
उन्होंने बताया कि वाल्मीकि पार्क प्रताप विहार से शोभायात्रा 24 अक्टूबर की शाम को शुरू होगी जो कि विभिन्न इलाकों में घूमते हुए प्राचीन वाल्मीकि मंदिर नेता जी राजेंद्र मार्ग पुराना विजय नगर पर जाकर खत्म होगी। उन्होंने कहा कि महर्षि जी रामायण के रचयिता थे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।