संयम के साथ मनाएं राम मंदिर भूमि पूजन का जश्न - विकास तेवतिया
संवाद सहयोगी मुरादनगर राम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक मौके पर आज देश के लोग एक धाíम
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
राम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक मौके पर आज देश के लोग एक धाíमक गौरव की अनुभूति कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन इसके साथ हमें इस बात का ध्यान भी रखना है कि इससे किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
मुरादनगर नगरपालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया का कहना है राम मंदिर भूमि पूजन के लिए देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं। आज रात को सभी ने स्वेच्छा से अपने घरो में मिनी दीपावली मनाने का फैसला किया है जो कि भगवान राम के प्रति उनकी श्रद्धा का प्रतीक है। मगर इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि अति उत्साह के चलते सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इस प्रकार की हरकतों से न केवल कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि इससे माहौल भी खराब हो सकता है। इसलिए हम सभी को इस प्रकार की हरकतों से परहेज करते हुए गलत टिप्पणी करने वाले लोगों के बारे में पुलिस- प्रशासन को जानकारी देनी चाहिए। अयोध्या में बनने जा रहा भगवान राम का भव्य मंदिर देश हिदू समाज के लिए उनके आत्मगौरव का प्रतीक बनेगा। इसलिए इसको किसी प्रकार के मनमुटाव का कारण न बनने दें।