जैविक खाद का इस्तेमाल करने के लिए चलाया जाएगा अभियान
संवाद सहयोगी मोदीनगर खेतों में जैविक खाद का उपयोग बढ़ाने के लिए अब कृषि विभाग द्वारा जागरू
संवाद सहयोगी, मोदीनगर :
खेतों में जैविक खाद का उपयोग बढ़ाने के लिए अब कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को रासायनिक खाद के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और जैविक खाद के फायदों के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
निवाड़ी रोड स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के प्रभारी हरबीर सिंह ने बताया कि रासायनिक खाद का अधिक इस्तेमाल मिट्टी के पोषक तत्वों को कम करता है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अब किसानों को जैविक खाद का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की पूíत होगी। कम खर्च में ही अधिक लाभ किसान को मिलेगा। इससे पहले भी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक किसान को जैविक खाद के बारे में बताया जा रहा है।
वहीं, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में अब मार्च 2021 तक मिट्टी की जांच नहीं होगी। इसलिए किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी पहले से बढ़ गई है। इसलिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। गांवों में पोस्टर, बैनर भी लगाए जाएंगे। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।