चाइनीज सामान के बहिष्कार का किया आह्वान
सुबह करीब 11 बजे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान चिरौड़ी बाजार में पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को चिरौड़ी में लोगों से जनसंपर्क कर आगामी त्योहारों पर चाइनीज सामान के बहिष्कार की मांग की।
सुबह करीब 11 बजे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान चिरौड़ी बाजार में पहुंचे। उन्होंने दिवाली पर चीन के उत्पादों का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवाली पर चीन से आई झालरों से घर सजाते आए हैं। उनके आग्रह पर काफी व्यापारियों ने चाइनीज सामान न बेचने और लोगों ने दिवाली पर मोमबत्ती, दीये और देश में बने सजावट के सामान से घर सजाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर नरेंद्र प्रधान, शिव कुमार गोयल, मुकुट गर्ग, विनोद प्रधान, अशोक बैसोया, कपिल प्रधान, सचिन सूद आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें