विधि -विधान से पूजे गए गणेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम
ट्रांस ¨हडन में गणेश चतुर्थी महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विधि - विधान से गणपति भगवान की पूजा - अर्चना हुई। भोग आरती के बाद भजन - कीर्तन हुए। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में गणेश चतुर्थी महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विधि -विधान से गणपति भगवान की पूजा -अर्चना हुई। भोग आरती के बाद भजन - कीर्तन हुए। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन - दो के चंद्रशेखर पार्क में उड़ीसा समाज के लोगों द्वारा मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में विधायक सुनील शर्मा पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा - अर्चना की। इस मौके पर भाजपा नेता पवन रेड्डी, सलेक त्यागी, हरिश्चंद्र शर्मा, बब्लू त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में महाराष्ट्रीयन सेवा समिति की ओर से गणेश महोत्सव पर शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं व बच्चों ने गणेश वंदना, थाली सजाओं व नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने गणेश वंदना में नृत्य, कान्हा सोजा रे, ओ माई फ्रेंड गणेश आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। शनिवार दोपहर 12 बजे भंडारा और स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। दोपहर तीन बजे छोटे हरिद्वार में ईको फ्रेंडली मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान ¨वदा चावरे, उत्तम गायकवाड़, महेश देवीकर, गो¨वद पवनिकर, रजनीश पवनिकर, अविनाश, सोनिया आदि मौजूद रहीं। वहीं, आर्यन पब्लिक स्कूल, वैशाली में धूमधाम से गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया।