विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में जमकर गरजा बुलडोजर, लोगों के विरोध के बीच 22 बीघा क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Published: Fri, 27 Jun 2025 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 08:07 PM (IST)

गाजियाबाद में जीडीए की प्रवर्तन इकाई ने मुरादनगर में 22 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए की प्रर्वतन इकाई जोन-दो की टीम ने मुरादनगर क्षेत्र में 22 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन ओयो होटल को भी सील किया गया। विरोध करने वालों को प्राधिकरण की टीम ने पुलिसबल के साथ मिलकर मौके से खदेड़ दिया।

शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-दो की टीम पुलिसबल के साथ मुरादनगर पहुंची, जहां बंबा रोड पर सुधीर चौधरी और संतोष कुमार, शोभापुर-सैंथली मार्ग पर करीब सात बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग, शोभापुर बंबा असालनगर में मुकेश त्यागी, आदेश त्यागी, सचिन त्यागी द्वारा करीब सात बीघा भूमि में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई और चार दीवारी का निर्माण, शोभापुर-सैंथली मार्ग पर योगेन्द्र सिंह, सुधीर अग्रवाल और अनिल त्यागी द्वारा आठ बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग करने का काम किया जा रहा था।

तीन ओयो होटल को भी किया गया सील

इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों में चारीदीवारी, साइट ऑफिस और निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों ने कार्यवाही का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इसके अलावा मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित तीन ओयो होटल को भी सील किया गया है।