Move to Jagran APP

ताला तोड़कर शादी के लिए रखे 12 लाख और गहने उड़ाए

जागरण संवाददाता इंदिरापुरम चोरों ने रविवार रात कनावनी में डेयरी संचालक के घर का त

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 09:26 PM (IST)
ताला तोड़कर शादी के लिए रखे 12 लाख और गहने उड़ाए
ताला तोड़कर शादी के लिए रखे 12 लाख और गहने उड़ाए

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : चोरों ने रविवार रात कनावनी में डेयरी संचालक के घर का ताला तोड़कर शादी के लिए रखे 12 लाख रुपये नकद और छह लाख के गहने पार कर दिए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, वैशाली सेक्टर-तीन से एक कार पहिये चोरी हो गए हैं।

loksabha election banner

कनावनी में डेयरी संचालक मूले सिंह प्रजापति परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे सचिन प्रजापति ने बताया है कि रविवार रात में पिता व मां घर में ताला बंदकर छत पर सोने चली गई। सोमवार सुबह दोनों नीचे आए, तो उनके घर के दरवाजा में लगा ताला टूटा था। कमरे में सामान बिखरा था। कमरे में रखे 12 लाख रुपये नकद व करीब छह लाख के गहने गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शादी की थी तैयारी: सचिन ने बताया है कि उनकी भांजी की शादी लॉकडाउन के कारण टल गई थी। अब दिसंबर में शादी होनी है। उसकी शादी के लिए जुटाई गई नकदी और गहने चोर ले गए हैं। उसमें कुछ पुश्तैनी गहने भी शामिल थे। उनका कहना है कि माता-पिता छत पर सो रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में कूलर चल रहा था। इसकी वजह से उन्हें चोरों की आहट नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. मनीष मिश्र, पुलिस अधीक्षक नगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.