विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ई-रिक्शा नहीं, भारत टैक्सी की बात थी', वायरल वीडियो पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी सफाई

Published: Fri, 02 Oct 2026 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 05:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने वायरल ई-रिक्शा वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान पर सफाई दी।

  2. कहा, ई-रिक्शा नहीं, भारत टैक्सी की बात की थी।

  3. विपक्ष पर बयान तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने हालिया वायरल बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने लोगों को रोजगार के रूप में ई-रिक्शा चलाने की सलाह दी थी। इसी वीडियो के बारे में जब 2 अक्टूबर उनसे गाजियाबाद में पत्रकारों ने सवाल पूछे तो उन्होंने बयान पूरा देखने की सलाह दी।

क्या बोले ब्रजेश पाठक?

गांधी जयंती पर गाजियाबाद में मौजूद ब्रजेश पाठक से जब पत्रकारों ने उनके वायरल बयान के बारे में पूछा तो बोले, 'पूरा बयान सुनिए मैं ई-रिक्शा नहीं भारत टैक्सी की बात कर रहा था। मेरे बयान को विपक्ष ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है।'

जब एक बार फिर पत्रकार ने पूछा कि वीडियो में क्या आपने ई-रिक्शा के बारे में नहीं कहा तो वो यही कहते रहे, 'मूल वीडियो देखिए, मूल वीडियो देखिए।'

भारत टैक्सी में मिलती है पार्टनरशिप: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा, हमने 'भारत टैक्सी' के कार्यक्रम में... 'भारत टैक्सी' सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एक बड़ी योजना है। जिसमें टैक्सी मालिक ही सारथी बनेगा या ड्राइवर बनेगा। और हमने कहा था कि सभी लोग जो युवा हैं, जो अपना स्वरोजगार चाहते हैं, भारत टैक्सी से जुड़ें।

भारत टैक्सी एक ऐसी संस्था है जिसमें उनको पार्टनरशिप मिलती है, शेयरहोल्डर भी होते हैं। और उसको विपक्ष ने गलत तरीके से प्रस्तुत किया। मेरा सीधा-सीधा वीडियो है, मूल वीडियो आप देखिए। आप मूल वीडियो देखिए ना, मूल वीडियो देखेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या था?

 

ब्रजेश पाठक अपने पुराने वायरल वीडियो में वो बेरोजगारों को सलाह दे रहे थे कि नौकरी-वौकरी के चक्कर में मत पड़ो। वह कहते नजर आ रहे हैं कि अपना चार घंटा ई-रिक्शा चलाओ और दोपहर में लड़के-बच्चों के साथ रहो।

 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं को नौकरी के बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि रिक्शा ले लो और खूब पैसा बनाओ।