करंट लगने से गोवंश की मौत
संस लोनी कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रविवार सुबह करंट लगने से गोवंश की
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:26 PM (IST)
संस लोनी: कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रविवार सुबह करंट लगने से गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर गोवंश को दफना दिया। सुबह करीब सात बजे एक गोवंश घूमता हुआ न्यू विकास नगर कॉलोनी में जा पहुंचा। खिरनी के पेड़ के पास एक बिजली के खंबे में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी दीपेक्ष शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर बिजली निगम अधिकारियों को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। पुलिस की मौजूदगी में कॉलोनी के लोगों ने गोवंश को कॉलोनी स्थित प्लॉट में दबा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें