Move to Jagran APP

अर्थला झील पर होगी बोटिग, बनेगा पिकनिक स्पॉट

अर्थला झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। उसमें बोटिग की व्यवस्था भी होगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी। भूमाफियाओं से बचाने के लिए निगम ने योजना बनाई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:02 AM (IST)
अर्थला झील पर होगी बोटिग, बनेगा पिकनिक स्पॉट
अर्थला झील पर होगी बोटिग, बनेगा पिकनिक स्पॉट

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : अर्थला झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। उसमें बोटिग की व्यवस्था भी होगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी। भूमाफियाओं से बचाने के लिए निगम ने योजना बनाई है।

loksabha election banner

अर्थला झील का क्षेत्रफल दो लाख तीन हजार 662 वर्ग मीटर है। अतिक्रमण की वजह से इसका क्षेत्रफल घटकर एक लाख 32 हजार वर्ग मीटर रह गया था। एनजीटी के आदेश पर झील की जमीन का कुछ हिस्सा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उसके लिए बड़ी संख्या में मकान तोड़े गए थे। अब भी भूमाफियाओं की नजर झील की जमीन पर टिकी हुई है। वह कब्जा करने के प्रयास में है। इनसे अर्थला झील की जमीन को बचाने के लिए नगर निगम ने वहां पिकनिक स्पॉट बनाने का विचार किया है।

चारों तरफ होगी रंगीन लाइटिग

झील के चारों ओर रंगीन लाइटिग की जाएगी। फाउंटेन और म्जूजिकल शो की व्यवस्था भी रहेगी। पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए झील के चारों ओर हरियाली की जाएगी। खूबसूरत दिखने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। छोटी-छोटी क्यारियां बनाई जाएंगी। उसमें फूलों की पौध लगाई जाएंगी। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। झील की सफाई व्यवस्था का आधुनिक इंतजाम किया जाएगा। आसपास फूड स्टॉल और झूले लगाने की जगह भी बनाई जाएगी। अर्थला झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। उसमें बोटिग की व्यवस्था भी होगी। जल्द इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी।

- आशा शर्मा, मेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.