हरनंदी घाट पर चलाया सफाई अभियान
संवाद सहयोगी साहिबाबाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरनंदी नदी के घ
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, साहिबाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हरनंदी नदी के घाट पर सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक विजय भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ हरनंदी नदी के घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत यहां सफाई की। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अपना आदर्श मानते हैं। हरनंदी नदी को गंदगी से मुक्त करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत पूरे माह सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर रवि मेवाती, बी पी सिंह, आर वी राय, प्रदीप मिश्रा, विकास भाटी, प्रमोद कुमार, अक्षय, तिलक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें