भाजपाइयों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर जताया रोष
शहर में अलग-अलग स्थानों पर भाजपाइयों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर विरोध प्रकट किया। दिल्ली में 20 प्रतिशत बाहरी लोगों का इलाज किए जाने से लोगों में रोष है। लोनी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दिल्ली की पानी और सब्जी की सप्लाई बंद कराए जाने की मांग की है।
संवाद सहयोगी, लोनी : शहर में अलग-अलग स्थानों पर भाजपाइयों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर विरोध प्रकट किया। दिल्ली में 20 प्रतिशत बाहरी लोगों का इलाज किए जाने से लोगों में रोष है। लोनी विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दिल्ली की पानी और सब्जी की सप्लाई बंद कराए जाने की मांग की है।
भाजपा नेता धर्मेंद्र त्यागी अपने समर्थकों के साथ सुबह ग्यारह बजे दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित दो नंबर बस स्टेंड पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा गुरू तेग बहादुर अस्पताल में बाहरी लोगों के ओपीडी को 20 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर यदि इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया तो शनिवार सुबह को दूध की सप्लाई बंद की जाएगी। इस मौके पर मोनू मुंडे, सुनील कश्यप, सतीश शर्मा, भूपेंद्र सेन, जीतू, राजीव सैन, शीशपाल ठाकुर, रमेश चंद, शिव कुमार वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर अजगर सेना के जिलाध्यक्ष विकास मावी के नेतृत्व में सभी सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूजा कॉलोनी में दिल्ली के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रमोद कुशवाहा, अनूप भडाना, अमरीश चौधरी, ओंकार त्यागी आदि मौजूद रहे।
-----
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दिल्ली को जाने वाली पानी की सप्लाई बंद कराए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लोनी के एक व्यक्ति की दिल्ली में इलाज ना होने के कारण तड़प तड़प कर मौत हो जाने का जिक्र किया है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री की तानाशाही बर्दाशत नहीं करेगी।