भाजपा नेत्री का आरोप: पति ने AI से अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल, 40 लाख मांगे
इंदिरापुरम थाने में एक वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ एआई से अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने पति समेत तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप है कि AI से अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित किए गए।
वीडियो हटाने के लिए 40 लाख रुपये की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने में वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि ससुरालियों ने एआइ से अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित की हैं। वीडियो डिलीट करने की एवज में 40 लाख रुपये मांगे। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली भाजपा नेत्री ने बताया कि उनके पति ने उन्हें बदनाम करने के लिए एआइ से अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के फेसबुक व अन्य अकाउंट पर अपलोड की दी।
वीडियो डिलीट करने के एवज में 40 लाख की मांग
वीडियो की डिलीट करने के एवज में उनसे 40 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़िता ने सास व ससुर पर षड्यंत्र में शामिल होने का शक जताया है।
उन्होंने बताया कि पति के वीडियो प्रसारित करने से उनकी सामाजिक, व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में परेशानी पैदा हो रही है।
उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपितों के मोबाइल फोन, लैपटाप व अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर फाेरेंसिक जांच कराने और पति के फेसबुक अकाउंट को बंद करवाने की मांग की है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
