Move to Jagran APP

स्वार्थ व सत्ता भोगने के लिए हुआ महागठबंधन : अरुण ¨सह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण ¨सह ने कहा है कि महागठबंधन मजबूर सरकार के लिए किया गया है। यह महागठबंधन स्वार्थ व सत्ता का सुख भोगने के लिए किया गया है। महागठबंधन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता चट्टान की तरह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है और इसी दम पर भाजपा पिछली बार से भी अधिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। ¨सह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, इस फैक्ट्री के वही एमडी व सीईओ हैं। वह मोदी पर अनाप-शनाप बोलते हैं। राहुल कांग्रेस अरुण ¨सह शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:23 PM (IST)
स्वार्थ व सत्ता भोगने के लिए हुआ महागठबंधन : अरुण ¨सह
स्वार्थ व सत्ता भोगने के लिए हुआ महागठबंधन : अरुण ¨सह

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण ¨सह ने कहा है कि महागठबंधन मजबूर सरकार के लिए किया गया है। यह महागठबंधन स्वार्थ व सत्ता का सुख भोगने के लिए किया गया है। महागठबंधन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता चट्टान की तरह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है और इसी दम पर भाजपा पिछली बार से भी अधिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। ¨सह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं, इस फैक्ट्री के वही एमडी व सीईओ हैं। वह मोदी पर अनाप-शनाप बोलते हैं।

loksabha election banner

अरुण ¨सह शुक्रवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन मोदी सरकार के डर व भय के कारण हो रहा है। देश का चौकीदार भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगा, उन पर कार्रवाई होगी। महागठबंधन से भ्रष्टाचारी एक दूसरे को बचा रहे हैं। टूजी, स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ समेत हर क्षेत्र में घोटाला करने वाले कार्रवाई से बचने के लिए गठबंधन करना चाहते हैं। पार्टियों के बीच महागठबंधन तो हो गया है लेकिन नेताओं के दिल आपस में नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में छह करोड़ गैस कनेक्शन, साढ़े आठ करोड़ से अधिक शौचालय, गरीबों के लिए एक करोड़ आवास, पांच लाख रुपये का हेल्थ कार्ड समेत गरीबों के लिए अन्य योजनाएं दी। इस वजह से गरीब एकजुट होकर मोदी के साथ खड़ा है। मोदी सरकार ही देश को मजबूत नेतृत्व व मजबूत सरकार दे सकती है। मोदी ने 2022 में एक नए भारत की संकल्पना की है। 2022 में सबका साथ सबका विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद मुक्त भारत दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछली सरकारों की अपेक्षा आतंकवादियों पर सबसे अधिक कार्रवाई हुई है, भाजपा सरकार में 218 फीसद आतंकी मारने की अधिक कार्रवाई हुई। देश में से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे। वह चाहे बांग्लादेशी हो या पाकिस्तानी, देश में कोई नहीं रहेगा। जहां तक बात रही शरणार्थियों की तो उन्हें देश में स्थान दिया जाएगा। राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। हम चाहते हैं कि यह संवैधानिक दायरे में बने। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, महापौर आशा शर्मा, लोकसभा संयोजक अशोक गोयल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अश्विनी शर्मा, तरुण शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.