बहन और उसके दामाद ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
विजयनगर में खाने का ठेला लगाने के विवाद पर 11 जनवरी को बड़ी बहन ने अपने दामाद के साथ मिलकर अपने भाई की पिटाई कर दी थी। बृहस्पतिवार को पिटाई से बुरी तरह घायल भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक को उसकी पत्नी ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विजयनगर में खाने का ठेला लगाने के विवाद पर 11 जनवरी को बड़ी बहन ने अपने दामाद के साथ मिलकर अपने भाई की पिटाई कर दी थी। बृहस्पतिवार को पिटाई से बुरी तरह घायल भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक को उसकी पत्नी ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विजयनगर थानाक्षेत्र के भूड़ भारत नगर कालोनी में रहने वाले अशोक (35) खाने का ठेला लगाकर अपना परिवार पालता था। अशोक की पत्नी मधु ने बताया कि अशोक की बड़ी बहन पुष्पा पुराना विजयनगर में रहती है। मधु ने बताया कि उसकी ननद पुष्पा अशोक को ठेला लगाने की जगह से हटाने की धमकी अक्सर देती थी। बीती 11 जनवरी को शाम सात बजे मधु व अशोक ठेले पर खाना बनाकर बेच रहे थे। उसी समय ननद पुष्पा, उसकी बेटी ममता व पूजा, दामाद अमित व दो अन्य लोगों को लेकर आई और अशोक पर लोहे की राड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के चलते उसके पति के सिर में गंभीर चोटें आ गई। मधु ने जब बीच-बचाव किया तो उसकी भी पिटाई की। मधु व अशोक के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए गए तो आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद मधु ने लोगों की सहायता से अपने पति अशोक को एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जीटीबी दिल्ली रेफर कर दिया गया। मधु का कहना है कि तभी से उसके पति का इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर ¨सह ने बताया कि 11 जनवरी को किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई थी। बृहस्पतिवार को उसकी मौत होने के बाद मृतक की पत्नी मधु की तरफ से अपनी ननद पुष्पा, दामाद अमित पुत्री पूजा व ममता समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।