जन्मदिवस पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी
ट्रांस ¨हडन में मंगलवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह - जगह लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इंदिरापुरम में पार्षद अभिनव जैन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल - माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : ट्रांस ¨हडन में मंगलवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह - जगह लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इंदिरापुरम में पार्षद अभिनव जैन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर फूल - माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। वसुंधरा वुमैन सोसाइटी की ओर से वसुंधरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दिव्य भटनागर व महासचिव रश्मि गुप्ता ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं विक्रम एंक्लेव के प्रयास पार्क में पार्षद सरदार ¨सह भाटी के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ। आदर्श सेवा समिति की ओर से गरीब महिलाओं व बच्चों को गर्म कपड़े व स्वेटर बांटे गए। शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने किया। इस दौरान विकास चौधरी, संजय आहूजा, राजीव चौधरी, रीना चौधरी, पूनम तोमर आदि मौजूद रहीं। अटल चौक, वसुंधरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजीव प्रधान, राजकुमार ¨सह आदि मौजूद रहे।