रवि हत्याकांड: मुख्य आरोपित अशोक त्यागी गिरफ्तार
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मोरटी गांव में रई(मथानी) के विवाद में 17 मई की रात घर में घुस चाकू से गोदकर रवि शर्मा(3
जासं, गाजियाबाद : सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मोरटी गांव में रई (मथानी) के विवाद में 17 मई की रात घर में घुस चाकू से गोदकर रवि शर्मा(38) उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अशोक त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। इससे पहले 18 अशोक के बेटे शिवम को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अशोक का भाई हरिओम त्यागी, पत्नी मंजू और नौकर अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
मोरटी गांव निवासी रवि के पिता रेशमपाल से अशोक ने मारपीट की थी। विरोध पर उसने बेटे, पत्नी, भाई व नौकर को संग लेकर रवि पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले किए थे। आरोपितों ने उनके बेटे दीपक की रीढ़ की हड्डी में भी चाकू घोंप दिए थे। रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। रेशमपाल ने पांचों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित अशोक त्यागी को धर दबोचा। बता दें कि विवेचना के दौरान पुलिस ने मुकदमे में दीपक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में धारा 307 और उनकी मां पर चाकू से हमले के आरोप में धारा 324 भी जोड़ दी है। एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडे ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप