वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और शुद्धीकरण के बाद अलाउद्दीन बने अखिलेश; बोले- मुझे बचपन से ही...
लोनी में एक मुस्लिम युवक अलाउद्दीन ने वैदिक विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया है और अब उनका नया नाम ...और पढ़ें

अलाउद्दीन बना अखिलेश।
HighLights
लोनी में मुस्लिम युवक अलाउद्दीन ने सनातन धर्म अपनाया।
वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण कर अखिलेश नाम रखा गया।
युवक ने बिना दबाव, स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया।
संवाद सहयोगी, लोनी। लोनी में एक मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपना लिया है। मंगलवार को लोनी बार्डर स्थित हिंदू रक्षा दल के सनातन भवन में मुस्लिम धर्म के युवक ने वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ शुद्धीकरण करने और जनेऊ धारण करने के बाद युवक का नया नाम अखिलेश रखा गया।
अलाउद्दीन से अखिलेश बने युवक ने कहा कि मुझे बचपन से ही ही सनातन धर्म से प्यार रहा है। सनातन का गहराई से अध्ययन करने के बाद बिना किसी दबाव में उन्होंने यह निर्णय लिया है।
मूलरूप से बिहार समस्तीपुर के रहने वाले अलाउद्दीन पिछले दो दशक से अधिक समय से ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की नसीब विहार कालोनी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में पत्नी, एक बेटी और चार बेटे है। वह राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।
धर्म बदलने के लिए क्या-क्या किया?
उन्होंने धर्म बदलने के बाद बताया कि सनातन धर्म का अध्ययन करते थे। किताबों को पढ़ने और अच्छी तरह समझकर ही अपनी मर्जी से सनातन में आने का निर्णय लिया।
वह बचपन से सनातन धर्म को प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मुझे जो सम्मान और स्नेह मिला है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। सनातन धर्म की अच्छाइयों का प्रचार-प्रसार करने के साथ साथ लोगों को भी समझाने का प्रयास करूंगा।
धर्म बदलने से पहले डर लगता था, जो कि अब समाप्त हो चुका है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने बताया कि अलाउद्दीन ने खुद उनके पास आकर सनातन धर्म अपनाने की इच्छा व्यक्त की थी।
इसके बाद सनातन भवन में पूर्ण विधि-विधान से हवन-पूजन कराने के बाद शुद्धिकरण कर जनेऊ धारण कराया गया। सनातन भवन में मौजूद लोगों ने अखिलेश के साथ हवन में आहुतियां दी।
जो भी व्यक्ति अपनी मर्जी से सनातन धर्म में आना चाहता है, उसका हिंदू रक्षा दल स्वागत करता है। सनातन में आने वाले हर व्यक्ति को संगठन की तरफ से पूरी सुरक्षा दी जाएगी, उनके मान-सम्मान की रक्षा होगी और उनके पूरे परिवार का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
