समय पर उड़ा विमान, यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ रवाना
हिडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के बीच उड़ने वाला विमान शुक्रवार को चार दिन बाद रवाना हुआ। पिथौरागढ़ से हिडन और उसके बाद हिडन से पिथौरागढ़ निर्धारित समय पर उड़ान हुईं। तीन दिन तकनीकी खराबी और एक दिन साप्ताहिक अवकाश के चलते चार दिन बाद उड़ान सामान्य हुई। यात्रियों ने इस पर खुशी जताई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद:
हिडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के बीच उड़ने वाला विमान शुक्रवार को चार दिन बाद रवाना हुआ। पिथौरागढ़ से हिडन और उसके बाद हिडन से पिथौरागढ़ निर्धारित समय पर उड़ान हुईं। तीन दिन तकनीकी खराबी और एक दिन साप्ताहिक अवकाश के चलते चार दिन बाद उड़ान सामान्य हुई। यात्रियों ने इस पर खुशी जताई। बीते सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते विमान हिडन से पिथौरागढ़ नहीं जा सका था। हिडन एयरपोर्ट के रनवे पर उतरते समय यह खराबी आई थी। इसके बाद हिडन पर ही विमान की मरम्मत जारी थी। बृहस्पतिवार को इसकी मरम्मत पूरी कर रात को विमान को पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को पिथौरागढ़ के लिए समय पर उड़ान हुई। दोपहर एक बजे यहां से विमान ने नौ यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। इससे पहले साढ़े बारह बजे पिथौरागढ़ से नौ यात्रियों को लेकर विमान हिडन पहुंचा था।
-----------
तकनीकी खराबी को पूरी तरह किया गया दुरुस्त: हेरिटेज एविएशन के एयरपोर्ट मैनेजर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि विमान की तकनीकी खराबी को पूरी तरह दुरुस्त किया गया है। यात्रियों को किसी भी प्रकार के खतरे से बचाने के लिए कमी को दूर कर विमान का ट्रायल रन हुआ। इसके साथ ही हिडन के ऊपर उड़ान भी भरी। लैंडिग कराकर भी देखी गई। इसके बाद ही फ्लाइट सेवा दोबारा बहाल की गई है।
-------------
पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा सामान्य हो गई है। शुक्रवार को समय पर पिथौरागढ़ से फ्लाइट हिडन पहुंची और समय पर ही हिडन से यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
- शोभा भारद्वाज, डायरेक्टर हिडन एयरपोर्ट