बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, जलभराव ने रुलाया
सोमवार रात हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कालोनी की गलियों और मुख्य सड़कों पर हुआ जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बन गया। दिल्ली सहारनपुर रोड और लोनी गाजियाबाद रोड पर जलभराव के चलते जाम लग गया। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संवाद सहयोगी, लोनी : सोमवार रात हुई बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कालोनी की गलियों और मुख्य सड़कों पर हुआ जलभराव लोगों की परेशानी का सबब बन गया। दिल्ली सहारनपुर रोड और लोनी गाजियाबाद रोड पर जलभराव के चलते जाम लग गया। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार रात हुई बरसात से लोगों को जहां बढ़ते पारे से राहत मिली तो वहीं शहर की कई कालोनी की गलियों समेत दिल्ली सहारनपुर रोड और गाजियाबाद रोड जलमग्न हो गई। जलभराव के चलते दोनों दिशा से आ रहे वाहन एक ही सड़क पर चलने लगे। जिससे जाम लग गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों पर जाम लगने के बाद दोपहिया वाहन चालक कालोनी के अंदर से होकर गुजरे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वहीं शहर की आदेश नगर, मुस्ताफाबाद, प्रेम नगर, सरस्वती विहार, इंद्रापुरी, लक्ष्मी गार्डन, नंदा, राजीव गार्डन, अमन गार्डन, अशोक विहार समेत अन्य कालोनियों में पानी भर जाने से लोग खासा परेशान हुए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि सड़कों पर हुए जलभराव को पंप की सहायता से निकलवाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप