Move to Jagran APP

शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद दान पुण्य कर धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से मकर संक्रांति

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:47 PM (IST)
शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद दान पुण्य कर धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति
शुभ मुहूर्त में स्नान के बाद दान पुण्य कर धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

loksabha election banner

ट्रांस हिडन में बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। लोगों ने सुबह 8:14 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में बाल्टी में गंगाजल में पानी मिलाकर गंगा स्नान किया। इसके बाद दान पुण्य किया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से खिचड़ी, कपड़े व राशन आदि वितरित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता मंच के भाग इंदिरापुरम की ओर से नीति खंड दो में मकर संक्रांति, लोहड़ी व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमा ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं योगासनों की प्रस्तुति दी। मौके पर हरनंदी महानगर के संघ चालक प्रदीप, सतीश, रजनीश, रजनी, रितु, विनोद, अमिताभ, मनोज, नेगी, मनीष व अन्य मौजूद रहे।

जगह जगह खिचड़ी, फल व कपड़े बांटे :

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की ओर से साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास हनुमान मंदिर पर खिचड़ी एवं कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण की तरह नए वर्ष में समाज का भी उत्तरायण होगा। मौके पर विजय चौधरी, जितेंद्र गौड़, वीना सेंगर, अनीस अहमद खान, इंद्रपाल प्रधान, सिराजुद्दीन सिराज, विजय गोयल, अजय शर्मा, जफर आलम, इमरान खान, विजय पाल सिंह तोमर, रुचि भारद्वाज, व अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, इंदिरापुरम न्याय खंड दो स्थित मंदिर में मकर संक्राति के मौके पर 200 लोगों को फल, बिस्कुट व खिचड़ी बांटी गई। समाजसेवी महेश नेगी, राजेंद्र चौहान, सुबोध थपरियाल व अन्य की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं, वसुंधरा सेक्टर चार में श्रेष्ठ अभियास फाउंडेशन की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरित की गई। मौके पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. रुपल पांडेय, उपाध्यक्ष अमरजीत ग्रोवर, रजनी सिंह व अन्य मौजूद रहे। इंदिरापुरम में शिप्रा रिवेरा मंदिर पर खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया गया। मौके पर रोहित, सुनीता नागपाल, अजय शुक्ला, हरमीत बक्शी, शिशिर, अनुज भाटिया, विनीता, अनिल सक्सेना, हरिओम व अन्य मौजूद रहे। भारत विकास परिषद वसुंधरा की ओर से अटल चौक व वसुंधरा सेक्टर सात आठ की झुग्गियों में मूंगफली, रेवड़ी, गजक व गर्म कपड़े वितरित किए गए। मौके पर संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, डॉ. विवेक चंद्र, सत्य प्रकाश शर्मा, सुजाता झा, पूजा जैन, विकास गुप्ता, बालकिशन शर्मा, राम प्रसाद सिन्हा, राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। ट्रांस हिडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से इंदिरापुरम ओमेक्स प्लाजा स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी वितरित की गई। मौके पर पूनम गुप्ता, अपर्णा मिश्रा, ब्रिजेश मिश्रा, नवनीत सोनी, आंचल कांबोज व अन्य मौजूद रहे।

शालीमार गार्डन के जनकपुरी में पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साह की ओर से दही चूरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, पूर्व पार्षद राजीव भाटी, राकेश तिवारी, वीरेंद्र यादव, स्वांबर झा, गोविद झा, कांत झा, गजू ठाकुर, सुनील झा, सतीश, नंद कुमार झा, विष्णु कांत ठाकुर व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कौशांबी में बीपी सिंह की ओर से खिचड़ी वितरित की गई। वहीं, रोटरी क्लब वसुंधरा की ओर से कनावनी पुलिया के पास मंदिर पर खिचड़ी व कंबल वितरित किया गया। मौके पर कमल गोयल, ऋषि बंसल, योगेश कौशिक, संजय गुप्ता, राजेंद्र कालिया, अनिल सागर, नवीन वर्मा, सतेंद्र चौधरी व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.