होली मिलन समारोह में लगाए रंग और गुलाल
होली मिलन समारोह में उड़ा अबीरहोली मिलन समारोह में उड़ा अबीरहोली मिलन समारोह में उड़ा अबीरहोली मिलन समारोह में उड़ा अबीरहोली मिलन समारोह में उड़ा अबीर
जागरण संवाददाता, वसुंधरा : ट्रांस हिडन में सोमवार को कई जगह होली मिलन समारोह आयोजित हुए। इसमें असहाय बच्चों ने मॉल में होली खेली। उन्होंने पकवानों को चखा तो वसुंधरा में उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद, वैश्य समाज वसुंधरा और उत्तराखंड जनकल्याण समिति वसुंधरा का होली मिलन हुआ। इसमें फूलों की होली खेली गई और एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया। स्कूलों व कॉलेजों के आसपास विद्यार्थियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की मस्ती को बढ़ाया। चारों ओर गुलाल की महक फैली रही।
उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद की ओर से वसुंधरा के होटल क्रिस्टल पैलेस में होली मिलन हुआ। इसमें फूलों की होली, राधा-कृष्ण की लीलाएं और गुलाल खेला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल रहे। इस दौरान विकास अग्रवाल, पंकज खोड़ा, दुर्गेश शर्मा, रवि गुप्ता, कामिनी भदौरिया, राधेश्याम त्यागी, प्रशांत गुप्ता, मनोज गोयल, सचिन और लाल चौहान रहे। उधर, हैबिटेट सेंटर के बीयर हाउस की ओर से असहाय बच्चों के साथ होली खेलकर उनके जीवन में रंग भरने का कार्य किया। इसमें उनको रंग, गुलाल लगाने के साथ ही पकवान और मिठाई परोसी गईं। इस मौके पर पूजा पोखरियाल, युद्धवीर सिंह, रवि त्रिपाठी व नेहा मौजूद रहीं। वसुंधरा में उत्तराखंड जनकल्याण समिति ने वसुंधरा में होली एकादशी का पर्व मनाया। इसमें महिलाओं ने होली के गीत गाए। संस्था के संरक्षक बीसी जोशी, उमेश पंत और अध्यक्ष सीएस पांडेय व विपिन रहे। वैश्य समाज वसुंधरा के होली मिलन में राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल रहे। इस दौरान अशोक गोयल, पीयूष कुमार गर्ग, ऋषि बंसल, प्रशांत गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता रहे।