सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
संवाद सहयोगीमुरादनगर थाना क्षेत्र में रावली गांव के निकट हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया है।
संवाद सहयोगी,मुरादनगर: थाना क्षेत्र में रावली गांव के निकट हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के चलते हादसा हुआ। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में युवक प्रवीण अपने परिवार के साथ रहता है। प्रवीण सोमवार सुबह बाइक द्वारा मुरादनगर की ओर जा रहा था। रावली गांव के निकट प्रवीण की बाइक सामने से आते एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इसके चलते प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत की है।