अधिकारियों ने निकाली विशेष जागरूकता रैली
अधिकारियों ने मंगलवार सुबह तहसील कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं और सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
संवाद सहयोगी, लोनी। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह तहसील कार्यालय से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं और सभी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 सितंबर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार सुबह खन्ना नगर कॉलोनी स्थित नगर पालिका कार्यालय से रैली निकाली गई। रैली में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। रैली खन्ना नगर कॉलोनी से दिल्ली सहारनपुर रोड होते हुए लोनी तिराहे पर पहुंची। तिराहे पर लोगों को जागरूक करने के बाद रैली नगर पालिका कार्यालय पर सम्पन्न हुई। रैली में क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ¨सह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी वर्षा ¨सह, तहसीलदार प्रवर्धन शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।