प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर 70 बच्चों को खिलाया भोजन
संवाद सहयोगी वसुंधरा अमृत वर्षा एनजीओ द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर 70 बच्च
संवाद सहयोगी, वसुंधरा : अमृत वर्षा एनजीओ द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर 70 बच्चों को भोजन खिलाया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता की कला भी बनाई।
अमृत वर्षा द्वारा वसुंधरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। सुबह करीब दस बजे संस्था के पदाधिकारी एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर 70 बच्चों को भोजन के लिए एकत्र किया। एकत्र बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान की योजना को रंग में ढाल कर कागजों पर बिखेरा। बेहतर चित्रकारी करने वाले बच्चों को संस्था के पदाधिकारियों ने पुरुस्कृत किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर बच्चे प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए। अमृत वर्षा के पदाधिकारियों ने बताया कि वह बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी बच्चों की मदद करने की अपील की है।