स्टंटबाजी करने पर 68 वाहन का हुआ चालान
जासं गाजियाबाद सड़क पर स्टंटबाजी करने पर यातायात पुलिस ने रविवार को 68 वाहनों के चाला
जासं, गाजियाबाद : सड़क पर स्टंटबाजी करने पर यातायात पुलिस ने रविवार को 68 वाहनों के चालान किया। चालक खाली सड़क पर स्टंटबाजी कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल करने पर दो, नो पार्किग में खड़े 49, काली फिल्म लगाने वाले दो और तीन सवारी बैठने पर 23 वाहनों का चालान किया गया।
मास्क नहीं लगाने पर 22 वाहनों का चालान किया। वहीं, 209 वाहनों का एप से ई-चालान किया गया। कुल एक हजार 142 वाहनों का चालान किया गया और एक लाख 23 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अनलाक के नियमों का पालन कराने के लिए वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। चार पहिया वाहन पर चालक के अलावा दो सवारी के बैठने की इजाजत है। इसके बावजूद भी कुछ वाहनों में पांच से अधिक लोग चल रहे हैं। दोपहिया वाहन पर महिला के साथ एक व्यक्ति चल सकता है। दो पहिया वाहन पर दो पुरुष को चलने की इजाजत नहीं है। दो पहिया वाहन पर दोनों सवारियों को मास्क व हेलमेट लगाना जरूरी है।