6,776 महिलाओं ने रोजगार के लिए कराए पंजीकरण
जिले में महिलाओं में स्वावलंबी बनने की चाहत बढ़ी है। अब घर की चार दीवारों में रहकर सिर्फ घरेलू कामों में महिलाएं व्यस्त रहने के साथ-साथ नौकरी कर स्वावलंबी बनने की चाह भी महिलाओं में बढ़ गई है। रोजगार कार्यालय में रोजगार पाने के लिए महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा रही है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में महिलाओं में स्वावलंबी बनने की चाहत बढ़ी है। अब घर की चार दीवारों में रहकर सिर्फ घरेलू कामों में महिलाएं व्यस्त रहने के साथ-साथ नौकरी कर स्वावलंबी बनने की चाह भी महिलाओं में बढ़ गई है। रोजगार कार्यालय में रोजगार पाने के लिए महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा रही है।
सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक रोजगार कार्यालय में कुल 19372 पंजीकरण रोजगार पाने के लिए अब तक हो चुके हैं। जिसमें से 1870 रजिस्ट्रेशन मैन्युअल तरीके से हुए हैं और 407 रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल हुए हैं। इन पंजीकरणों में 6776 रजिस्ट्रेशन महिलाओं के हुए हैं। वहीं एससी-एसटी कैटेगरी में 6518 रजिस्ट्रेशन हुए। ओबीसी कैटेगरी में 4062 रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं दिव्यांग कैटेगरी में 274 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसी तरह अल्पसंख्यक कैटेगरी में 2315 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फेयर में 44 ने पाई जॉब
मॉडल कैरियर सेंटर में शनिवार को लगे जॉब फेयर में 44 लोगों को जॉब मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को लगे जॉब फेयर में पांच कंपनियां परिसर में आई थीं। 114 आवेदनकर्ताओं ने जॉब फेयर में भाग लिया। जिसमें 44 आवेदनकर्ता चयनित हुए।