दिल्ली सीमा सील होने से 500 फैक्ट्रियों का कामकाज ठप
दिल्ली की सीमाएं सील होने से ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की करीब पांच सौ फैक्ट्रियों में कामकाज ठप
संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली की सीमाएं सील होने से ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की करीब पांच सौ फैक्ट्रियां का कामकाज ठप हो गया है। ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर उद्यमियों के लिए एक रास्ते को खोलने की मांग की है। ट्रॉनिका इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री सुनील जैन ने मुख्यमंत्री को किए ट्वीट में बताया कि ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में करीब सैकड़ों फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों के अधिकांश संचालक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रहते हैं। दिल्ली सीमा सील होने से बृहस्पतिवार को करीब 500 फैक्ट्रियों को कामकाज ठप रहा। उन्होंने लिखा कि अधिकांश उद्यमी सोनिया विहार पुश्ता रोड से ट्रॉनिका सिटी आते हैं। कारखानों, फैक्ट्रियों तक पहुंचने के लिए उद्यमियों को अनुमति दी जाए। उद्यमियों को प्रवेश करने के लिए पास मुहैया कराए जाए।