Move to Jagran APP

ट्रेन में भीख के नाम पर वसूली कर रहीं 5 महिलाएं गिरफ्तार

आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को ट्रेन में यात्रियों से भीख मांगने के नाम पर वसूली कर रही पांच किशोरी और पांच महिलाओं को पकड़ लिया। ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में सोते हुए लोगों को उठाकर जबरन वसूली कर रहीं थी। पैसे नहीं देने पर थप्पड़ जड़ देती थीं। पुलिस ने पांचों महिलाओं को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां उन पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। जबिक पांचों किशोरियों को सख्त हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि अगस्त माह में भी आरपीएफ ने वसूली करने के आरोप में 29 महिला व दो किन्नरों को पकड़ा था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 08:57 PM (IST)
ट्रेन में भीख के नाम पर वसूली कर रहीं 5 महिलाएं गिरफ्तार
ट्रेन में भीख के नाम पर वसूली कर रहीं 5 महिलाएं गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को ट्रेन में यात्रियों से भीख मांगने के नाम पर वसूली कर रही पांच किशोरी और पांच महिलाओं को पकड़ लिया। ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में सोते हुए लोगों को उठाकर जबरन वसूली कर रहीं थी। पैसे नहीं देने पर थप्पड़ जड़ देती थीं। पुलिस ने पांचों महिलाओं को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उन पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। जबकि पांचों किशोरियों को सख्त हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि अगस्त माह में भी आरपीएफ ने वसूली करने के आरोप में 29 महिला व दो किन्नरों को पकड़ा था।

prime article banner

गाजियाबाद आरपीएफ को काफी दिनों से एक्सप्रेस ट्रेनों में महिलाओं द्वारा भीख के नाम वसूली की शिकायतें मिल रहीं थीं। आरपीएफ प्रभारी पीकेजीए नायडू ने शिकायतों की पुष्टि करने के लिए खुद सादे कपड़ों में ट्रेन में बैठकर जायजा लिया। उन्होंने शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद से आनंद विहार तक सफर किया। इस दौरान वह सभी कोच में घूमे। उन्होंने देखा कि कुछ महिलाएं लोगों से जबरन भीख मांग रही हैं। भीख में पैसे कम देने पर लोगों के साथ बदसलूकी कर रही हैं। पैसे नहीं देने पर यात्रियों के साथ मारपीट कर रही हैं। थाना प्रभारी ने यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं की अपने मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से इन महिलाओं को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने लखनऊ से आनंद विहार जाने वाली डबल डेकर और दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ ट्रेन में चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने स्लीपर कोच में लोगों से जबरन भीख मांग रही 5 किशोरी व 5 महिलाओं को पकड़ लिया। जबकि चेकिग की भनक लगने पर कुछ महिलाएं स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही फरार हो गईं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रुसार, निशा, फरजाना, सपना व किरन के रूप में हुई है। ये सभी महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। थाना प्रभारी पीकेजीए नायडू का कहना है कि भीख मांगने की आड़ महिलाएं लोगों से वसूली कर रही थीं। लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही थी। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

हिरासत से भागने की कोशिश

गिरफ्तार महिलाओं को थाना कार्यालय में बैठा दिया गया। इस दौरान दो महिलाओं ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। दोनों महिलाएं भागकर थाने के गेट तक पहुंच गई। तभी महिला कांस्टेबल शकुंतला की नजर दोनों महिलाओं पर गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.