ट्रक ड्राइवर समेत सरिया चोरी गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार
जासं गाजियाबाद विजयनगर पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार
जासं, गाजियाबाद: विजयनगर पुलिस ने सरिया चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। आरोपितों से छह क्विंटल सरिया मिला है। बता दें कि साल 2018 में सरिया चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। इसके बाद कुछ समय तक गिरोह निष्क्रिय हो गया था। अब फिर यह गिरोह वारदात करने लगा है।
एसएचओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जौनपुर निवासी अनुराग, सोनू, ननकू और सुरेश को गिरफ्तार किया है। अनुराग ट्रक चालक है। राठी स्टील्स से सरिया लोड होने के बाद ट्रक चालक करीब 50 किलो मिट्टी और एक टैंकर में इतना ही पानी रख लेते हैं। रास्ते में एक कुंतल सरिया उतार देते हैं। खरीदार के यहां धर्मकांटे पर वजन सही मिलता है। अनलोडिग के दौरान मिट्टी व पानी उतार देते हैं। फिर ट्रक का वजन भी सही मिलता है। इस तरीके से आरोपित घटना को अंजाम देते हैं। गिरोह के दो साथी मुकेश व विपिन फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।