30 स्वच्छता योद्धाओं को किया सम्मानित
नोट खबर और फोटो को गाजियाबाद में भी लगाएं। फोटो 2 एसबीडी 7 जारण संवाददाता साहिबाबाद
नोट: खबर और फोटो को गाजियाबाद में भी लगाएं।
फोटो : 2 एसबीडी 7
जारण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जन्मतिथि पर शनिवार को भाजपा ने 30 स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी के जन्मतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और भाजपा की मंडल संयोजक मीना कौशिक के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, स्वच्छता अभियान के संयोजक मनोज शर्मा, सह संयोजक प्रेम कुमार त्यागी, वार्ड 74 के अध्यक्ष अनिल शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम कौशिक, अनीता शर्मा, पार्षद मनोज गोयल, नीलम भारद्वाज, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष संयम कोहली आदि ने कार्यक्रम में स्वच्छता योद्धाओं के काम की सराहना की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है लेकिन सफाईकर्मी हमारे स्वच्छता योद्धा हैं। इसी के चलते उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
----------
शिप्रा सनसिटी में इको ईंट से मिलेगी प्लास्टिक से आजादी
शिप्रा सन सिटी में महात्मा गांधी जन्मतिथि पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी इंदिरापुरम मंडल और रेडियो सबरंग के सहयोग से प्लास्टिक निस्तारण के लिए पहल शुरू कई गई है। प्लास्टिक की बोतलों में पालीथीन बैग और रेत भरकर ईको-ईंट बनाई जाएंगी। ईंटों का इस्तेमाल फूल-पौधों की क्यारी में किया जाएगा। इंदिरापुरम मंडल के स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ की संयोजक स्वाति चौहान ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। स्थानीय महिलाएं प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठी कर रही हैं। शिप्रा सनसिटी फेज दो एओए के सहयोग से पार्क में ये क्यारी तैयार की गई है संजीव शर्मा ने कहा कि यह एक अनूठा प्रयास है। इससे प्लास्टिक कचरा कम करने में काफी मदद मिलेगी।