लोनी की छह गर्भवती महिलाओं समेत 152 संक्रमित मिले
जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिले में बृहस्पतिवार को छह गर्भवती महिलाओं समेत 152 कोरोना संक
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले में बृहस्पतिवार को छह गर्भवती महिलाओं समेत 152 कोरोना संक्रमित मिले हैं। महिलाओं को कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने पर 77 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1,6277 हो गई है। अब 1,283 सक्रिय मरीज हैं। संक्रमित गर्भवती महिला भागी
विजयनगर की एक संक्रमित गर्भवती महिला कोविड अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर पूरी रात मना करती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से जिला महिला अस्पताल से उक्त महिला को एंबुलेंस में बैठा लिया, लेकिन जैसे ही उसे कोविड एल-3 अस्पताल के गेट पर उतारा तो वह भाग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे रातभर खोजती रही। मोबाइल फोन सुबह को चालू हुआ तो पता चला कि वह अपने गांव फरुखाबाद चली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष के अलावा स्थानीय पुलिस को भी दे दी है। बता दें कि अब तक 19 संक्रमित गर्भवती महिलाएं अस्पताल से भाग चुकी हैं।
----
निजी अस्पताल नहीं दे रहे गंभीर रोगियों का विवरण, नोटिस जारी
सांस लेने में परेशानी एवं कोविड के गंभीर रोगियों का विवरण दिया जाना अनिवार्य है। बार-बार पत्र भेजने पर भी कोविड का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा ऐसे मरीजों का विवरण नहीं दिया जा रहा है। डीएम की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस पर नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने सभी 11 निजी कोविड अस्पतालों को चेतावनी भरा नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में गंभीर मरीजों की सूची रोज मांगी गई है। सूची न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
----
कोरोना मीटर: गाजियाबाद
कुल केस/24 घंटे में- 17,844/152
सक्रिय केस/24 घंटे में- 1,283/98
स्वस्थ हुए/24 घंटे में- 16,277/77
कुल मौत/24 घंटे में- 82/00
कुल टेस्ट/24 घंटे में- 4,07,321/4,255