आप के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख का जुर्माना
पोस्टर लगाकर शहर गंदा करने पर नगर निगम ने आम आदमी पार्टी (आप) के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जुर्माना जमा नहीं कराया तो पार्टी कार्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पोस्टर लगाकर शहर गंदा करने पर नगर निगम ने आम आदमी पार्टी (आप) के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जुर्माना जमा नहीं कराया तो पार्टी कार्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
नगर आयुक्त सीपी ¨सह ने बताया कि आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए नंदग्राम रोड पर हरि मंदिर के सामने, गौशाला फाटक अंडरपास, कई फ्लाईओवर, सड़क किनारे दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ऐसा कर शहर की सुंदरता पर दाग लगाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। उसके तहत नगर निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास कर रहा है। कुछ लोग पोस्टरबाजी कर निगम के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राजनीतिक दल के पदाधिकारी इस तरह की हरकत करें तो उन पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि पोस्टर लगाकर आप का प्रचार करने पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष पर एक लाख 22 हजार 672 रुपये जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम ने प्रचार के लिए वॉल पें¨टग कराने पर नोएडा सेक्टर-66 स्थित सत्यम ब्वॉयज हॉस्टल के प्रबंधक पर 1.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की दशा में प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।