शांति नगर व लोहिया विहार में जल्द टूटेंगे 11 अवैध मकान
जासं गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन रोक के किनारे नंदी पार्क के पास स्थित शांति नगर और लो
जासं, गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन रोक के किनारे नंदी पार्क के पास स्थित शांति नगर और लोहिया विहार में सरकारी जमीन पर बने 11 अन्य मकान जल्द ही तोड़े जाएंगे। मकानों के ऊपर निशान लगा दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने सोमवार को वहां पर माइक के जरिये स्थानीय निवासियों को इस बारे में जानकारी दी है। निवासियों से कहा गया है कि वे सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान को खाली कर दें।
भूमाफिया भेजे जाएंगे जेल: नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शांति नगर और लोहिया विहार में सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एंटी भूमाफिया सेल की मदद से भूमाफिया और उनसे मिलीभगत करने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी कर उनको गिरफ्तार करवाया जाएगा।