पुलिस पर फायर करने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार रात बीटा टीम प्रभारी जितेंद्र और कविनगर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने गो¨वदपुरम क्षेत्र से नितिन उर्फ कट्टू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस मिला है। कट्टू विजयनगर के प्रताप विहार का रहने वाला है। दो साल पूर्व बुलंदशहर की नगर कोतवाली क्षेत्र में कट्टू अपने चार अन्य साथियों संग राहगीर से लूट का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपितों ने फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया, लेकिन कट्टू फायर करते हुए फरार हो गया था। दो साल से वह विजयनगर और हरियाणा में छिपकर रह रहा था।
जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना पुलिस और बीटा टीम ने रविवार रात 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो साल पूर्व बुलंदशहर में साथियों संग एक व्यक्ति से लूट का प्रयास कर रहा आरोपित मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हो गया था। अगस्त 2018 में आरोपित के खिलाफ बुलंदशहर के एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।