विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना पड़ गया भारी, प्लेटफार्म से पैर टकराने पर युवक हुआ घायल

By Nikunj Yadav Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 09 May 2026 08:01 PM (IST)

लखनऊ से अलीगढ़ जा रहा एक युवक शिकोहाबाद के पास ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करते समय गंभीर रूप ...और पढ़ें

दोनों पैर चोटिल होने के बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों पैर चोटिल होने के बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ से नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अलीगढ़ जा रहा युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करने के कारण घायल हो गया। कौरारा रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर तीन बजे उसके पैर प्लेटफार्म से टकरा गए।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ में थाना क्वारसी के मुहल्ला त्रिवेणी कालोनी निवासी 22 वर्षीय मनप्रीत इन दिनों लखनऊ में रह रहे हैं। उनकी नानी की शनिवार सुबह मृत्यु हो गई थी।

वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। इटावा स्टेशन निकलने के बाद वह ट्रेन के गेट पर आकर बैठ गए। पैर पायदान पर थे। ट्रेन कौरारा स्टेशन पर पहुंची तो उसके दोनों पैर प्लेटफार्म से टकरा गए।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकोहाबाद स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।