सरकार बनाने में महिलाओं की होगी अहम भूमिका
आर्य समाज मंदिर पर हुई भाजपा महिला मोर्चा की बैठक पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
टूंडला (फीरोजाबाद), जागरण संवाददाता। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आर्य समाज मंदिर स्टेशन रोड पर हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुनीता वाष्र्णेय ने कहा कि 26 जनवरी को सभी महिला पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर कमल दीप पहुंचाने का काम करेंगी। शहीदों के सम्मान में भाजपा द्वारा कमल दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। 27 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात स्वयं सुनें और दूसरों को भी सुनवाएं। जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। इसलिए महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का करना है। नगर अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम पार्टी पदाधिकारी कर रहे हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मंजू राठौर, केके गांधी, नीलम दिवाकर, वीनेश चौहान, संगीता ¨सह, बृजेश यादव, नूरी नूरजहां, स्वर्णलता, हिना देवी, माया देवी, सरला देवी, राधा देवी, बीना देवी आदि मौजूद रहे।